फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl's dead body found in room in suspicious condition

Pratapgarh News: संदिग्ध दशा में कमरे में मिला युवती का शव

Thu, 04 May 2023 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 04 May 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Girl's dead body found in room in suspicious condition
संदिग्ध दशा में कमरे में मिला युवती का शव
विज्ञापन

उदयपुर के आमीशंकरपुर गाजीपुर गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज। संदिग्ध दशा में युवती का शव कमरे में मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना के समय परिजन बगल के गांव में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो गए थे। पुलिस को जानकारी दिए बिना ही परिजनों ने आननफानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।


उदयपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर आमीशंकरपुर निवासी रामकुमार यादव की 19 वर्षीय पुत्री सुधा यादव बुधवार की रात घर में अकेली थी। परिजन बगल के गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। रात में घर पहुंचने के बाद परिजन किसी काम से उसे बुलाने गए तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने रोशनदान से अंदर झांक कर देखा तो वह मरणासन्न अवस्था में पड़ी थी। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकीं थी। युवती के मौत की सूचना परिजनों ने भोर होने तक छुपाए रखी। बृहस्पतिवार को भोर होते ही परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चांए हो रही हैं। परिजनों के मुताबिक युवती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। इस बारे में उदयपुर एसओ ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed