{"_id":"64ea462679071a7f8402fb66","slug":"girlfriend-reached-katra-in-search-of-boyfriend-from-delhi-ruckus-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-3472-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दिल्ली से प्रेमी की तलाश में कटरा पहुंची प्रेमिका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दिल्ली से प्रेमी की तलाश में कटरा पहुंची प्रेमिका, हंगामा
Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 27 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से प्रेमी की तलाश में कटरामेदनीगंज पहुंची प्रेमिका
- प्रेमी के न मिलने पर किया हंगामा, पुुलिस को दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। दिल्ली से प्रेमी की तलाश में प्रेमिका अपने परिजनों के साथ शनिवार दोपहर कटरामेदनीगंज प्रेमी के घर आ धमकी। प्रेमी के न मिलने पर जमकर किया। शाम को कोतवाली में तहरीर देने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस से दिल्ली लौट गई।
कटरामेदनीगंज का रहने वाला एक युवक दिल्ली में रहकर कार मैकेनिक का काम करता है। कुछ दिनों पहले उसका छोटा भाई दिल्ली गया था। जहां पड़ोस में रहने वाली एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। कुछ दिनों पहले युवक घर लौट आया। कुछ दिनों तक दोनों मोबाइल पर बातचीत करते रहे लेकिन बाद में युवक ने नंबर बदल दिया। शनिवार को पद्मावत एक्सप्रेस से अपने मां-बाप के साथ युवती स्टेशन पहुंची। यहां से वह ई-रिक्शा पकड़ कर सीधे प्रेेमी के घर पहुंच गई। वह सीधे घर में घुस गई और युवक के बारे में पूछताछ करने लगी। उसके न मिलने पर युवती व उसके परिजन हंगामा करने लगे। जिससे मोहल्ले के लोग जमा हो गए। मोहल्ले के लोगों के समझाने पर युवती व उसके परिजन शांत हुए। उसने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। हालांकि युवती ने प्रेमी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। चौकी प्रभारी कटरामेदनीगंज राजकुमार मिश्रा ने बताया कि युवती तहरीर देने के बाद दिल्ली चली गई। वह मामले की छानबीन के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।