फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girlfriend killed her husband with her husband

ईंट-भट्ठा मजदूर को प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर उतारा था मौत के घाट

Fri, 03 Apr 2020 11:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend killed her husband with her husband
Girlfriend killed her husband with her husband - फोटो : PRATAPGARH
प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। शव के पास मिले सलवार और टूटी चूड़ियों से पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जेठवारा थाना क्षेत्र के सिरसा निवासी राजेश गौतम नगियापुर में स्थित एकता ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। उसी के साथ रामपुर कलवारी निवासी अनिल कुमार गौतम भी काम करता था। दोनों का एक दूसरे के घर आना-जाना था। इसका फायदा उठाते हुए राजेश गौतम ने अनिल की पत्नी सिंका को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।
विज्ञापन

दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। जेठवारा एसओ ने बताया कि इसकी जानकारी सिंका के पति को हुई तो उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया, मगर वह अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही थी। बीच में सिंका और राजेश गौतम के बीच अनबन हो गई। इसका फायदा उठाते हुए अनिल ने पत्नी से कहकर एक अप्रैल की रात में राजेश को घर पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर सिंका प्रेमी को साथ में लेकर सूनसान स्थान पर पहुंची। जहां पीछे से लोहे का राड लेकर उसका पति पहुंचा और राजेश पर हमलावर हो गया। पति और पत्नी ने पीट-पीटकर राजेश को मौत के घाट उतार दिया। लोहे के राड को वहीं पर एक खेत में फेंक दिया। दोनों घर छोड़कर भागने की तैयारी में थे। पुलिस ने गुरुवार को अनिल व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक की भाभी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed