फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl students returning from school molested

Pratapgarh News: स्कूल से लौट रहीं छात्राओं से छेड़खानी, पुलिस ने टरकाया

Thu, 24 Aug 2023 08:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 08:55 PM IST
विज्ञापन
Girl students returning from school molested
विद्यालय से चंद्रयान-3 लैंडिंग के सजीव प्रसारण को देखकर लौट रहीं छात्राएं सहमीं, शिकायत
विज्ञापन

प्रतापगढ़। अंतू के उपाध्यायपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं के साथ बुधवार की शाम मनचलों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गालियां दीं, फिर मारने के लिए दौड़ा लिया। छात्राओं ने किसी तरह भागकर खुद को बचाया। शिकायत पर पुलिस ने टरका दिया। छेड़खानी की घटना तब हुई जब छात्राएं चंद्रयान-3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण देखकर विद्यालय से घर लौट रही थीं। घटना से अभिभावकों और शिक्षकों में भी आक्रोश है।
प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने पुलिस से छेड़खानी की इस घटना की शिकायत की। उन्होंने छेड़खानी करने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी और प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। शिक्षक पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की शाम विद्यालय से से चंद्रयान-3 का सजीव प्रसारण देखकर घर जा रहीं छात्राओं को करीब 12 युवकों ने घेरकर रोक लिया।
विज्ञापन

आरोपी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने लगे। छात्राओं ने हिम्मत के साथ एकजुटता दिखाई और बचाव के लिए विरोध करने लगीं। इससे नाराज होकर आरोपी गाली गलौच करने लगे। छात्राएं खुद को बचाने के लिए घर के रास्ते पर दौड़ने लगीं तो आरोपियों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी। शिक्षक के मुताबिक आरोपी युवक गांव के ही रहने वाले हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में कार्रवाई नहीं की। एफआईआर भी दर्ज नहीं की गई। अंतू एसओ जितेंद्र कुमार ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed