फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl sleeping with father missing, mother accused

प्रतापगढ़ : पिता के साथ सो रही बच्ची गायब, मां पर गायब करने का लगाया आरोप

Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 11:54 PM IST
सार

थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश शर्मा उर्फ टप्पू शर्मा अपनी चार वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ बुधवार रात बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। बगल में चारपाई पर ब्रह्मप्रकाश की मां शिवकुमारी भी सो रही थी।

विज्ञापन
Girl sleeping with father missing, mother accused
खुशबू। फोटो - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

रात में पिता के साथ सो रही चार साल की बच्ची गायब हो गई। देर रात नींद खुलने पर वह बेटी को गायब देख परेेशान हो गया। सुबह उसने पत्नी पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के पवांसी गांव निवासी ब्रह्मप्रकाश शर्मा उर्फ टप्पू शर्मा अपनी चार वर्षीय पुत्री खुशबू के साथ बुधवार रात बरामदे में चारपाई पर सो रहा था। बगल में चारपाई पर ब्रह्मप्रकाश की मां शिवकुमारी भी सो रही थी। रात में ब्रह्मप्रकाश की नींद खुली तो बेटी गायब थी। इससे वह हक्का-बक्का रह गया।
विज्ञापन



उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन की। ब्रह्मप्रकाश ने पत्नी रिंकी शर्मा पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि रिंकी अपनी छोटी पुत्री महक को साथ लेकर लगभग दो माह पहले किसी युवक के साथ चली गई थी। कुछ दिन पहले उसने फोन पर उसे धमकाया भी था। थानाध्यक्ष अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed