फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl lost her life while swinging

Pratapgarh News: झूला झूलने के फेर में चली गई बालिका की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Girl lost her life while swinging
नगर कोतवाली के खुशखुशवापुर में पिलर की सरिया में सूखने के लिए टंगे लोअर में झूलते समय गला कसने से 11 वर्षीय मानसी गौतम की मौत हो गई। जिससे परिजन सदमे में हैं। घटना के समय माता पिता घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन

खुशखुशवापुर निवासी राजेंद्र गौतम ईरिक्शा चलाता है। वह अपने भाई के साथ एक ही मकान में रहता है। बृहस्पतिवार की शाम वह ईरिक्शा लेकर कमाने निकला था। उसकी पत्नी मनोरमा भी घर से बाहर गई थी। मकान में उसकी बड़ी बेटी नंदिनी, नैंसी, बेटा देवा व सबसे छोटी बेटी मानसी ही थी। मकान के दूसरी मंजिल के छत पर कपड़ा धोकर टांगा गया था। जिसे उतारकर मानसी अपने बहनों को देने के लिए नीचे आ गई। इस बीच मानसी बहनों व चचेरे भाई से छत पर खेलने के लिए चलने को कहा। किसी के न जाने पर वह अकेले छत पर चली गई। कुछ देर बाद चचेरा भाई सचिन छत पर गया तो दंग रह गया। पिलर की सरिया में टंगे लोअर के सहारे मानसी बेहोश मिली। छूते ही वह गिर गई। यह देख सचिन ने शोर मचाया। बहन व भाई पहुंचे तो उसकी हालत देख आनन-फानन में उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। उसने जांच के बाद उसे मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पिता व मां भी अस्पताल पहुंची। काफी देर बाद उसके गले पर कसाव के निशान देख चिकित्सक गला दबने से मौत की बात बताने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन के बाद शव को मॉर्चरी भेजा। चौकी प्रभारी भंगवा चुंगी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि लोअर गांठ बांधकर पिलर के सहारे सरिया से टांगा गया था। लोअर में झूलने के दौरान गला कसने से उसकी मौत हो गई। पिता राजेंद्र भी बेटी की मौत को लेकर झूलने के दौरान घटना की बात कर रहा है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने घर से कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed