{"_id":"69824ec736b30924fe073729","slug":"girl-kidnapped-and-raped-fir-registered-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1021-158555-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: युवती को अगवाकर दुष्कर्म, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: युवती को अगवाकर दुष्कर्म, एफआईआर
Wed, 04 Feb 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
इलाके की युवती को शौच जाते समय गांव के युवकों ने रास्ते से अगवा कर लिया। कमरे में बंदकर असलहे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद एफआईआर दर्ज किया है।
आसपुर देवसरा इलाके के एक गांव की युवती का आरोप है कि बीते सप्ताह रात करीब दस बजे घर के समीप वह शौचालय जा रही थी। इस दौरान गांव का एक युवक दो अन्य साथियों के साथ पहुंचा और घर से करीब पचास मीटर दूर ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और असलहा के बल पर दुष्कर्म किया। रात करीब तीन बजे वह किसी तरह भाग कर घर आई और परिजनों को जानकारी दी।
आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।