{"_id":"66fd863cf85c7781db050246","slug":"girl-jumps-from-bridge-into-sai-river-policeman-jumps-to-save-her-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-125717-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पुल से सई नदी में युवती ने लगाई छलांग, बचाने कूदा सिपाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पुल से सई नदी में युवती ने लगाई छलांग, बचाने कूदा सिपाही
विज्ञापन
गायघाट पुल से बुधवार की शाम एक युवती उफनाई सई नदी में कूद गई। उसे बचाने के लिए सिपाही भी नदी में कूदा लेकिन वह हाथ नहीं लगी। खबर भेजे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में सिपाही बाहर निकल आया।
शहर से गड़वारा जाने वाले गायघाट पुल पर शाम करीब पांच बजे एक युवती खड़ी होकर मोबाइल पर बात करने के बाद मैसेज देख रही थी। नदी के पास कुछ युवक भी खड़े थे। अचानक युवती पुल से नदी में कूद गई। यह देख वहां खड़े युवकों ने शोर मचाया, तभी मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी का सिपाही विशाल भी पहुंचा। युवती को बचाने के लिए वह छत्ता का पुरवा की ओर बाइक लेकर भागा। नदी के तट पर पहुंचने के बाद नदी में युवती उतराती नजर आई। जिसे बचाने के लिए वह वर्दी पहने ही नदी में कूद पड़ा। सूचना मिलने पर सिविल लाइन चौकी के दरोगा राजेश राय व मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी शैलेंद्र तिवारी भी पहुंचे। वे लोग बेल्हा देवी धाम पहुंचकर गोताखोरों व नाविकों को सतर्क किए। उफनाई नदी में युवती की खोजबीन करने वाले सिपाही विशाल भुलियापुर तक गए। मगर कुछ नजर न आने पर नदी से बाहर निकल आए। वर्दी बदलने के बाद सिपाही विशाल चौकी पहुंचे। नगर कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। उसका पता लगाया जा रहा है।
युवती को पहले भी पुल से हटा चुका था सिपाही
सई नदी गायघाट पुल पर करीब तीन बजे युवती मोबाइल से किसी से बात करते हुए खड़ी थी। गश्त पर निकले सिपाही विशाल की युवती के ऊपर नजर पड़ी। उसकी गतिविधियों को देख शक होने पर विशाल उसके पास पहुंचकर पूछताछ की। मोबाइल से उसने मुंबई व रामपुर किसी करीबी से बात भी की थी। पूछताछ करने पर युवती ने अपना घर गड़वारा बताया। सिपाही ने उसे ई रिक्शा पर बैठाकर घर भेजा। कुछ देर बाद वह फिर वापस आ गई। मौका देख पुल से नदी में कूद पड़ी।