फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl got married to blood cancer patient, case filed

Pratapgarh News: ब्लड कैंसर के मरीज से करा दी युवती की शादी, मुकदमा

Tue, 12 Sep 2023 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 09:17 PM IST
विज्ञापन
Girl got married to blood cancer patient, case filed
एसपी के आदेश पर ससुरालीजनों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

पट्टी। धोखे में रखकर ब्लड कैंसर के मरीज से शादी कराने के मामले में विवाहिता ने ससुराली जनों के खिलाफ धोखाधड़ी, प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कलियानापुर निवासी किरन यादव ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसकी शादी बीते जून माह में बदलापुर थाना अंतर्गत बासूपुर गांव निवासी नंदलाल के पुत्र अमित यादव के साथ हुई थी। शादी के समय यह नहीं बताया गया था कि अमित को ब्लड कैंसर है। शादी के महज एक माह के अंदर ही अमित की मौत हो गई। पति की मौत के बाद जेठ ने कमरे में आकर जबरदस्ती उसके साथ अश्लील हरकतें की। मामले में पीड़िता ने दो दिन पूर्व ससुराली जनों के खिलाफ पट्टी कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर सुनवाई न होता देख सोमवार को विवाहिता एसपी कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने जेठ जगन्नाथ, ससुर नंदलाल, सास धर्मा देवी, जेठानी श्वेता, ननद संगीता, मंजू ,ज्योति बहनोई अजय व रमेश और राजेंद्र प्रसाद के विरुद्ध मारपीट, धोखाधड़ी , प्रताड़ना व छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed