फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl falls from intercity road, dies

Pratapgarh News: इंटरसिटी से गिरी युवती, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Girl falls from intercity road, dies
वाराणसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक कोच से बुधवार की देर शाम युवती गिर गई। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

लखनऊ- वाराणसी रेलखंड पर फतनपुर के पूरे नाथ मसौली के करीब मां चौरहन देवी धाम रेलवे स्टेशन की ओर तेजी से जा रही इंटरसिटी ट्रेन के एक कोच से 18 वर्षीय युवती नीचे गिर पड़ी। वहां मवेशी चरा रहे लोगों ने ट्रेन से गिरते समय देख लिया। ट्रेन गुजरने के बाद आसपास काम कर रहे लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में उसे लेकर सीएचसी गौरा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मवेशी चराने वालों के अनुसार दरवाजे पर खड़ी युवती को तीन युवकों ने धक्का देकर गिरा दिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वह बेहोश हो गई। थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि युवती की पहचान नहीं हो सकी। इस बात की छानबीन की जा रही कि उसे किसी ने धक्का देकर गिराया या फिर वह खुद ट्रेन से नीचे कूद गई। जीआरपी व आरपीएफ को घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed