फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Girl drowns during Kalash immersion, dies

Pratapgarh News: कलश विसर्जन के दौरान बालिका डूबी, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
Girl drowns during Kalash immersion, dies
क्षेत्र के पूरे पांडेय कमोरा में सई नदी में बृहस्पतिवार को कलश विसर्जन के दौरान 11 वर्षीय आयुषी डूब गई। उसका शव दूसरे दिन पुल के पास मिला। शव देखते ही परिजन रोने बिलखने लगे। दो दिन से सई नदी के तट पर ग्रामीणों का जमघट लगा रहा।
विज्ञापन

लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय कमोरा निवासी विष्णु मिश्रा की 11 वर्षीय पुत्री आयुषी उर्फ गौरी बृहस्पतिवार की सुबह अपनी मां सुषमा देवी, दादी आशा देवी, भाई अंकुश मिश्रा, चचेरे भाई यश मिश्रा के साथ सई नदी में कलश विसर्जन करने गई थी। कलश विसर्जन करने के दौरान सभी स्नान करने लगे।
विज्ञापन

नदी में पानी का बहाव अधिक हाेने के कारण अचानक आयुषी गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख भाई अंकुश बचाने की कोशिश करने लगा। वह भी डूबने लगा तो यश ने शोर मचा दिया। तभी बेटे और बेटी को बचाने के लिए सुषमा व दादी आशा आगे बढ़ीं। वे भी गहरे पानी में समा गईं। इस बीच शोर सुनकर बाबा बुधराम मिश्रा ग्रामीणों के साथ पहुंचे। लोगों ने किसी तरह डूब रहे अंकुश, आशा देवी व सुषमा देवी को बचा लिया लेकिन आयुषी का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर लीलापुर थानाध्यक्ष मनोज पांडेय पहुंचे। स्थानीय गोताखोर आयुषी की तलाश में नाकाम हो गए। जिसके बाद प्रयागराज से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। दोपहर बाद टीम खोजबीन करने लगी लेकिन अंधेरा होने तक पता नहीं चला। शुक्रवार को भी बारिश के बीच टीम खोजबीन करती रही। शाम करीब साढ़े चार बजे कमोरा पुल के पास आयुषी का शव मिल गया।

पिता विष्णु मिश्रा दिल्ली स्थित प्राइवेट कंपनी में खिड़की दरवाजे का काम करते हैं। खबर मिलने पर वह भी देर शाम घर पहुंच गए। आयुषी दो भाइयों में मझली थी। वह हर्षित एकेडमी लखापुर तेजगढ़ में कक्षा चार की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed