{"_id":"66265105793f0a40f201573e","slug":"girl-crushed-by-truck-on-highway-dies-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-115861-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रक ने बालिका को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: हाईवे पर ट्रक ने बालिका को रौंदा, मौत
Mon, 22 Apr 2024 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो- प्रस्तावित
हाईवे पर ट्रक ने बालिका को रौंदा, मौत
प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर जोगापुर कांशीराम कॉलोनी की घटना, घर में पसरा मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रयागराज- अयोध्या राजमार्ग पर रविवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने शादी समारोह में जा रही 10 वर्षीय पलक बेगम को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। हालांकि घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
जोगापुर कांशीराम कॉलोनी के रहने वाले बबलू खान की बेटी पलक बेगम रविवार की देर रात हाईवे पर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। चूंकि हाईवे पर ही शादी का आयोजन था। इसलिए बरातियों व घरोतियों की भीड़ सड़क तक थी। इस दौरान प्रयागराज की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने शादी समारोह में अकेले आ रही पलक को रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सिर व चेहरा बुरी तरह कुचलने से लोग दहल गए। कुछ लोगों ने उसके चेहरे पर कपड़ा डाल दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना मिलने पर भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को मोर्चरी भेजा। पलक के पिता बबलू कुमार मजदूर हैं। पलक एक भाई और तीन बहनों में मझली थी। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को परिजन शव लेकर घर पहुंचे। कुछ देर बाद शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। चौकी प्रभारी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फरार अज्ञात ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।