{"_id":"66c201137f07de5743094554","slug":"girl-absconding-with-her-lover-from-home-dies-under-suspicious-circumstances-creates-panic-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : घर से प्रेमी संग फरार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : घर से प्रेमी संग फरार युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मचा हड़कंप
Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 18 Aug 2024 07:49 PM IST
सार
मृतका की भाभी का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के द्वारा दवाब बनाकर शव पति के सुपुर्द कर दिया गया जबकि हम लोग शव को क्रिया कर्म के लिए मांगते रहे। इस संबंध में सुवंसा चौकी प्रभारी शेषनाथ यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव का पहले से ही पोस्टमार्टम पुणे में हो चुका है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रेमी के साथ फरार एक युवती की मौत से हड़कंप मच गया है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला थाना फतनपुर के भीट कमासिन गांव का है। जहां पर दो साल पहले मृतका की शादी प्रयागराज जिले में हुई थी। उसके बाद प्रेमिका अपने घर आई और प्रेमी के संग फरार हो गई थी।
विज्ञापन
बाद में पता चला कि युवक उसे पूना शहर में लेकर रहे है। इस मामले में थाना फतनपुर संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आज जब अचानक गांव में मृतका बबली सरोज का शव गांव में पंहुचा तो कोहराम मच गया। बबली के परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। जो मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लिया।
विज्ञापन
मृतका की भाभी का आरोप है कि स्थानीय पुलिस के द्वारा दवाब बनाकर शव पति के सुपुर्द कर दिया गया जबकि हम लोग शव को क्रिया कर्म के लिए मांगते रहे। इस संबंध में सुवंसा चौकी प्रभारी शेषनाथ यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव का पहले से ही पोस्टमार्टम पुणे में हो चुका है। दोबारा पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिजन इस पर अड़े थे। कि दोबारा पोस्टमार्टम हो।
विज्ञापन