फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Giri Lekhpal's mother dies in uncontrolled bike accident

Pratapgarh News: अनियंत्रित बाइक से गिरी लेखपाल की मां, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Giri Lekhpal's mother dies in uncontrolled bike accident
बाइक से रिश्तेदारी जा रहे लेखपाल की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। बाइक पर पीछे बैठी मां गिरकर घायल हो गई। इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के अमसौना निवासी हिमांशु सरोज पट्टी में लेखपाल हैं। रानीगंज के बीजेमऊ निवासी मौसा नंदलाल सरोज की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। बुधवार को हिमांशु अपनी मां अनीता सरोज (53) को बाइक पर पीछे बैठाकर मौसा के घर जा रहे थे। जैसे ही दिलीपपुर के गोईं के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।
विज्ञापन

जिससे हिमांशू और उनकी मां अनीता सड़क पर बाइक समेत गिर पड़े। हिमांशु को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पांच बेटी व दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन रोते बिलखते रहे। घटना दोपहर 3 बजे की है। सूचना पर एसडीएम पट्टी तनबीर अहमद, रानीगंज तहसीलदार अजय संतोषी, नायब तहसीलदार ट्रामा सेंटर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed