{"_id":"5d1a0a2b8ebc3e3cc71eedf5","slug":"gift-to-eighteen-thousand-pensioners-pratapgarh-news-ald2482273173","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े अट्ठारह हजार पेंशनरों को तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े अट्ठारह हजार पेंशनरों को तोहफा
विज्ञापन
rupees
साढ़े अट्ठारह हजार पेंशनरों को तोहफा
तीन जुलाई को खाते में पहुंच जाएगी सातवें वेतन आयोग के एरियर की रकम
सेवारत कर्मचारियों को अभी करना होगा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 18460 पेंशनरों के लिए खुशखबरी है। सातवें वेतन आयोग का बकाया एरियर तीन जुलाई को उनके खाते में पहुंच जाएगा। यह पहला मौका है जब एक जुलाई को पेंशन आने के दो दिन बाद ही बकाया एरियर का भुगतान होगा। सोमवार को बकाया एरियर के भुगतान के लिए दिनभर कसरत होती रही। इधर, सेवारत कर्मचारियों को अभी बजट का इंतजार करना होगा।
जिले के 18460 पेंशनर ऐसे हैं जिन्हें कोषागार से नियमित रूप से पेंशन मिलती है। इन पेंशनरों को बीते वित्तीय वर्ष में सातवें वेतन आयोग के एरियर का 50 प्रतिशत भुगतान किया गया था। जबकि 50 प्रतिशत बकाए का भुगतान नए वित्तीय वर्ष में होना था। लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत से खुश योगी सरकार ने आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही घोषणा की थी कि जून माह के अंतिम सप्ताह में बकाए एरियर की राशि मिल जाएगी। लखनऊ मुख्यालय से एरियर बकाया भुगतान का बिल आ गया है, जिसे कोषागार में जांचा जा रहा है। जांच का कार्य दो जुलाई को भी चलता रहेगा, तीन जुलाई को पेंशनरों के खाते में धनराशि भेज दी जाएगी। सोमवार को वरिष्ठ कोषाधिकारी रिटायर कर्मचारियों के खाते में धनराशि भेजने के लिए पसीना बहाते रहे। उन्होंने बकाया एरियर की जांच करने के बाद भी भुगतान करने को कहा है। इसके लिए कर्मचारियों को दो जुलाई का समय दिया गया है।
इधर, सेवारत कर्मचारियों को बकाए एरियर के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा। दरअसल, सेवारत कर्मचारियों को बजट आवंटित होने पर ही एरियर की धनराशि मिलती है। इसलिए अभी अधिकांश विभागों में बजट नहीं आया है।
विज्ञापन
इनसेट--------
बेसिक शिक्षा में अभी नहीं आया बजट
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात अध्यापक और अध्यापिकाओं के बकाया एरियर भुगतान के लिए अभी बजट नहीं आया है। शासन से धनराशि की मांग की गई है, आते ही भुगतान किया जाएगा।
वर्जन
पेंशनरों को बकाया एरियर का भुगतान तीन जुलाई को सीधे उनके खाते में भेजा जाएगा। एरियर बकाया की सूची तैयार हो गई है, मगर उसका मिलान करना आवश्यक है। कर्मचारियों को मंगलवार तक मिलान करने का मौका दिया गया है। बुधवार को पेंशनरों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
दीपक बाबू, वरिष्ठ कोषाधिकारी।