फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   gas subsidy getting in cash

जनवरी से खाते में आएगी रसोई गैस की सब्सिडी

Tue, 25 Nov 2014 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
जिले के  रसोई गैस उपभोक्ताओं को जनवरी माह से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी (डीबीटीएल) योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इस योजना के प्रभावी होने से ग्राहकों को सब्सिडी की राशि सीधे खाते में भेजी जाएगी। तेल कंपनियों ने 40 बैंकों की सूची जारी कर ग्राहकों को आधार कार्ड से जुड़ने को कहा है।
विज्ञापन



गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले एजेंसी संचालकों पर लगाम लगाने के लिए तेल कंपनियों ने सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के खाते में देने का फैसला लिया है। राष्ट्रीयकृत बैंकों सहित चालीस बैंकों की सूची जारी कर उपभोक्ताओं से आधार कार्ड बनवाकर निकट की शाखा में कागजात जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन


 तेल कंपनियों ने गैस एजेंसी संचालकों को भी फार्म उपलब्ध कराने को कहा है। योजना के तहत ग्राहकों के मैसेज भेजकर बुकिंग कराते ही उनके खाते में सब्सिडी की धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीबीटीएल योजना लागू होने से एक नाम से एक ही कनेक्शन का लाभ ग्राहक उठा सकेंगे। एक से अधिक कनेक्शन होने पर वे स्वत: बंद हो जाएंगे। जिले के अधिकांश लोगों ने एक नाम से कई एजेंसियों से कनेक्शन ले रखा है।

तेल कंपनियों ने ग्राहकों को सब्सिडी देने के लिए चालीस बैंकों की सूची जारी की है, मगर उनमें जिला सहकारी बैंक का नाम नहीं है। इससे जिला सहकारी बैंक में खाता खुलवाने वाले ग्राहकों को अन्य बैंकों में खाता खुलवाना होगा।



डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर एलपीजी योजना जनवरी माह से प्रारंभ होगी। इस दौरान अप्रैल माह तक खाता और आधार नंबर नहीं देने वाले ग्राहकों को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed