फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gas cylinder explodes with loud bang in Rasulha, five burnt

Pratapgarh : रसुलहा में तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर, पांच झुलसे

Thu, 14 Mar 2024 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 14 Mar 2024 11:38 PM IST
सार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा केवट बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे राजभान बिंद के रिहायशी छप्पर में रखे गैस सिलिंडर चूल्हे के पाइप लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों को देख महिलाएं, बच्चे शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए।

विज्ञापन
Gas cylinder explodes with loud bang in Rasulha, five burnt
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा में राजभान बिंद के आवासीय छप्पर में तेज धमाके के साथ रसोई गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में पांच ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए। सिलिंडर की आग पास पड़ोस के छह घरों तक पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रसुलहा केवट बस्ती में बृहस्पतिवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे राजभान बिंद के रिहायशी छप्पर में रखे गैस सिलिंडर चूल्हे के पाइप लीक होने से आग लग गई। आग की लपटों को देख महिलाएं, बच्चे शोर मचाते हुए घर से बाहर आ गए। शोर पर ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की लपटें पास पड़ोस के छह घरों तक पहुंच गई। आग को भयावह होते देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। इस बीच राजभान बिंद के घर का रसोई गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।

विज्ञापन

आग बुझाने में जुटे अनिल कुमार, धुवचंद्र, अशर्फी, प्रवीण, अमृत लाल बिंद सहित पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन फानन में ग्रामीण घायलों को लेकर निजी अस्पताल पृथ्वीगंज पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव के कपूरचंद ने बताया कि राजभान बिंद, चंद्रभान बिंद, कमलेशचंद्र बिंद,राम अकबाल बिंद के रिहायशी छप्पर के कच्चे मकानों में आग लगने से गृहस्थी जल गई।

लाभार्थी की लापरवाही पर नहीं मिलेगी सहायता

इंडेन गैस सर्विस के एरिया ऑफिसर ने बताया कि गैस सिलिंडर फटने की शिकायत मिलने पर जांच की जाती है। यदि लाभार्थी की लापरवाही से गैस सिलिंडर फटने का मामला सामने आता है तो किसी प्रकार की सहायता राशि नहीं दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed