{"_id":"5755c3424f1c1b613c9c54bd","slug":"garmi-ki-khabar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान 42 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान 42 डिग्री पार, गर्मी से बेहाल हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार सुबह से ही सूरज ने आंखें तरेर दीं। रौद्र रूप दिखाया तो रविवार को 40 के आसपास रहा पारा सोमवार को 42 पार पहुंच गया। हवा न चलने के कारण धूप और उमस के गठजोड़ ने ऐसा कहर ढाया कि लोग बेदम हो गए। बाहर निकलने पर धूप शरीर को जलाने पर आमादा थी तो अंदर कूलर-एसी में भी उमस से निजात नहीं मिल पा रही थी।
सोमवार का दिन जून माह का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को अधिकतम 40.0 डिग्री पर रहने वाला पारा सोमवार को बढ़कर 42.2 पर पहुंच गया। सूरज के दहकने से तीखी धूप शरीर को बेध रही थी। बाहर निकलने के बाद ऐसा लग रहा था मानों शरीर झुलस रहा है। भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग कभी कूलर और एसी का सहारा लेते तो कभी बाहर टहलने लगते। उमस के चलते एसी और कूलर से भी राहत नहीं मिल पा रही थी। लोगों की परेशानी उस समय और बढ़ गई जब दोपहर में बिजली नहीं होने से लोग हाथ का पंखा झलते रहे। हालांकि शाम करीब छह बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी आई, लेकिन इसका असर कुछ ही देर तक रहा। उसके बाद फिर उमस होने लगी।