{"_id":"66f1bbca83282ef3a2064794","slug":"gangsters-will-be-charged-not-only-for-heinous-crimes-but-also-for-those-involved-in-theft-and-snatching-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-125155-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जघन्य अपराधों पर ही नहीं, चोरी-छिनैती करने वालों पर भी लगेगा गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जघन्य अपराधों पर ही नहीं, चोरी-छिनैती करने वालों पर भी लगेगा गैंगस्टर
Tue, 24 Sep 2024 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
अपराधों पर रोकथाम के लिए अब पुलिस नए सिरे से कार्रवाई करेगी। जघन्य अपराधों के साथ ही पुलिस चोरी-छिनैती जैसे पुराने अपराधों में जेल जा चुके लोगों पर भी गुंडा एक्ट व गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। फरार चल रहे बदमाशों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जनपद की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए 20 साल पहले घटित आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों का ब्योरा जुटाने का फरमान मातहतों को दिया है।
शराब व मादक पदार्थों की तस्करी, लूट, छिनैती, चोरी, हत्या, डकैती, जुआ समेत अन्य आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों के खिलाफ दो माह से गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 52 अपराधियों पर पुलिस कार्रवाई कर चुकी है।
विज्ञापन
पांच दिन के भीतर 14 गैंगस्टर के आरोपी जेल जा चुके हैं। 15 फरार चल रहे अपराधियों पर इनाम भी घोषित करने की तैयारी है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किसी भी सूरत में राहत नहीं मिलेगी।
ऐसे लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जघन्य अपराध करने वालों पर कार्रवाई होती थी लेकिन अब गिरोह बनाकर चोरी, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है।