फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ganga dashahra celebration at belha devi dham, pilgrims participated in ganga arti

गंगा दशहरा पर सई गंगा की महाआरती कर निभाई परंपरा

Mon, 21 Jun 2021 12:19 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
ganga dashahra celebration at belha devi dham, pilgrims participated in ganga arti
गंगा आरती महोत्सव पर बेल्हा देवी धाम को दीपों से सजाया गया। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। श्री गंगा दशहरा महोत्सव समिति द्वारा गंगा दशहरा पर्व की परंपरा सोशल डिस्टेंसिंग के बीच निभाई गई। रविवार शाम को वैदिक मंत्रों के साथ मां की महाआरती हुई। 2100 दीपों से घाट जगमग हो उठे। जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह मुन्ना भैया, संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य, व्यवस्थापक राजा पंडा व समिति के पदाधिकारियों ने मां सई गंगा की महाआरती की। प्रसाद का वितरण किया। समिति के संयोजक रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि गंगा दशहरा महोत्सव की केवल परंपरा निभाई गई है। 2100 दीप जलाए गए।
विज्ञापन

मेले व महोत्सव के सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए। पदाधिकारियों ने गंगा दशहरा के अवसर पर लोगों को पौधरोपण व पर्यावरण बचाने का संकल्प दिलाया। समिति के अध्यक्ष मुन्ना भैया ने कहा कि कोविड के कारण भक्तों को आने के लिए रोका गया था। इस अवसर पर राजा पंडा, मनोज पंडा, शैलेंद्र, रघु पंडा, जगदंबा प्रसाद पंडा,आशीष पाठक, सुरेश अग्रवाल, छेदीलाल, संतोष कुमार, देवानंद, संजय खंडेलवाल, आशीष सिंह, प्रदीप गुप्ता, अमन आदि मौजूद रहे।

बेल्हा देवी धाम सई घाट पर गंगा आरती करते समिति के पदाधिकारी।

बेल्हा देवी धाम सई घाट पर गंगा आरती करते समिति के पदाधिकारी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed