फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang rape of married woman in Antu, serious

Pratapgarh News: अंतू में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर

Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of married woman in Antu, serious
एसओ बोले- दो पक्षों में जमीन को लेकर चल रहा विवाद, दुराचार नहीं हुआ
विज्ञापन



परिजनों ने जनप्रतिनिधि पर लगाया विवादित जमीन पर कब्जा कराने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी



प्रतापगढ़। अंतू थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस सामूहिक दुष्कर्म की बात से इन्कार कर मारपीट की बात कह रही है।

अंतू थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार को विवादित जमीन पर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद भी हुआ था। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे एक पक्ष की महिला घर के पीछे गई थी। उसके पति का आरोप है कि चार लोगों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके निजी अंग में डंडा भी डाल दिया। खोजबीन के दौरान उसकी चीख सुनकर वह दौड़ा तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़िता के निजी अंग से अधिक रक्तश्राव हो रहा था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस को सूचना देने के बाद उसे महिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार के लोगों का आरोप है कि एक जनप्रतिनिधि बुधवार को गांव आए थे। दूसरे पक्ष के लोगों की मदद करते हुए निर्माण कराने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों ने काम बंद कराते हुए दोनों पक्षों को थाने लाकर बैठा दिया। इसके बाद विवादित जमीन पर फिर निर्माण कराया जाने लगा। जनप्रतिनिधि के प्रभाव में पुलिस उनकी कोई मदद करने को तैयार नहीं हुई।

अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि मामला जमीन के विवाद का है। सामूहिक दुष्कर्म की बात गलत है। मारपीट की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed