फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gang of dieseal theives bursted

डीजल चुराने वाला गिरोह हत्थे चढ़ा

Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Gang of dieseal theives bursted
अपराध - फोटो : अमर उजाला
हाईवे और ढाबों पर खड़े ट्रक व बसों से तेल चुराने वाला गिरोह पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने पांच बदमाशों समेत दो वाहनों में मिले ड्रम में 9 सौ लीटर डीजल बरामद किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर इसमें शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


भुपियामऊ क्षेत्र में शुक्रवार की रात ट्रक और बस से डीजल चुराने का खेल हो रहा था। इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर मऊआइमा से लेकर भुपियामऊ तक पड़ने वाले ढाबों के साथ ही सूनसान स्थान पर खड़े ट्रकों से पल भर में डीजल निकालकर पिकअप व डीसीएम पर रखे ड्रमों में निकालने का खेल बदमाश कर रहे थे। इस बीच राजगढ़ के करीब कुछ लोगों ने डीजल चुरा रहे लोगों को देख लिया। उन लोगों ने शोर मचाते हुए भुपियामऊ पुलिस को सूचना दी। हरकत में आई पुलिस भी उस ओर भागी।
विज्ञापन

 जबकि ट्रक के खलासी ने रोकने की कोशिश की तो उसके ऊपर पत्थर भी बदमाश फेंकने लगे। हालांकि ट्रक चालकोें की सक्रियता से डीजल चुराने वाले बदमाश पुलिस के हाथ लग गए। पुलिस सभी को पकड़कर चौकी ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी की जगह पकडे़ गए पांच बदमाशों को दूसरे स्थान पर रखा गया। वाहन चौकी पर ही खड़े थे। बताया जाता है कि चौकी प्रभारी बदमाशों से एकांत में पूछताछ कर रहे थे। उन्होंने मामले की जानकारी कोतवाल समेत अन्य अधिकारियों को बताना बेहतर नहीं समझा।

रात में ही नगर कोतवाल को बदमाशों के पकड़े जाने की भनक लग गई थी लेकिन वह भी चौकी प्रभारी की कार्यशैली जानने के लिए मौन साधे रहे। जब तक शनिवार शाम तक चौकी प्रभारी ने गैंग की बाबत जानकारी नहीं दी तो कोतवाल चौकी धमके और वाहनों के साथ ही पांचों बदमाशों को अपने साथ कोतवाली लाए। मामले में नगर कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। गिरोह में और भी लोग शामिल हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed