फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Gadwara, Hiraganj and Katragulab Singh New Nagar Panchayat, 41 villages ceased to exist

तीन नगर पंचायतों का गठन, 31 गांवों का अस्तित्व समाप्त

Tue, 19 Jul 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Gadwara, Hiraganj and Katragulab Singh New Nagar Panchayat, 41 villages ceased to exist
Gadwara, Hiraganj and Katragulab Singh New Nagar Panchayat, 41 villages ceased to exist
जिले के गड़वारा, हीरागंज और कटरागुलाब सिंह बाजार को नगर पंचायत बना दिया गया है। मंगलवार को प्रदेश की कैबिनेट ने इसकी मंजूरी दे दी। इसके साथ ही नगर पंचायत कटरामेदनीगंज, मानिकपुर और लालगंज का सीमा विस्तार किया गया है। नई नगर पंचायतों के गठन और सीमा विस्तार के बाद जिले की 41 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। अधिसूचना जारी होते ही इन गांवों के प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। शासन के इस फैसले से 86 हजार नागरिकों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

कटरागुलाब सिंह, हीरागंज व गड़वारा के नगर पंचायत बनने के बाद 27 ग्राम पंचायतों की 56,583 आबादी शहरी हो गई। जबकि पुरानी नगर पंचायत मानिकपुर, लालगंज व कटरामेदनीगंज का सीमा विस्तार किया गया है। जिसमें 14 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। नई नगर पंचायतों के गठन और सीमा विस्तार के बाद जिले की 41 ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

करीब सवा साल पहले निर्वाचित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कार्यकाल अधिसूचना जारी होते ही खत्म हो जाएगा। नवंबर 2022 में संभावित निकाय चुनाव में नई नगर पंचायतों में भी चुनाव कराए जाएंगे। जिले में अब नगर पंचायतों की संख्या बढ़कर सोलह पहुंच गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी ने बताया कि अधिसूचना जारी होते ही नगर पंचायतों में शामिल सभी ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़वारा नगर पंचायत में बनेंगे 12 वार्ड
गड़वारा नगर पंचायत के गठन में संडवाचंद्रिका विकासखंड के गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें गड़वारा, पूरे गरीबदास चौरा, कुआं, डंगरी, भदौसी, शुकुलपुर, आशापुर भाटन, शिवराजपुर, राजापुर कला, डोमनीपुर, सिरखोरी, धरमपुर, बंडाडीह राजस्व ग्राम शामिल हैं। यहां कुल बारह वार्ड बनेंगे। यहां की आबादी 18,467 है।
कटरागुलाब सिंह में बनेंगे 15 वार्ड
कटरागुलाब सिंह बाजार नगर पंचायत में मानधाता विकास खंड के गांवों को शामिल किया गया है। यहां करीब 20 हजार आबादी को शहरी सुविधा का लाभ मिलेगा। कटरागुलाब सिंह में सरायभूपति, बगियापुर, गौरा, सरायदेवराय, छतौना, पूरे मोतीलाल, जगदीशपुर, गंभीरा, मिश्रपुर तरौल संपूर्ण व राजस्व ग्राम पंचायतों को आंशिक रूप से शामिल किया गया है।
हीरागंज नगर पंचायत में 18 हजार आबादी को मिलेगा लाभ
बाबागंज विकासखंड के अंतर्गत हीरागंज बाजार आता है। जिसे शासन से नगर पंचायत का दर्जा मिला है। फतूहाबाद, ऐंधा, वजीरपुर, गोगहर, बासूपुर, जगापुर, बलीपुर, बहोरिकपुर, काजीपुर गुलाम जाफर को नगर पंचायत में शामिल किया गया है। अब यहां शहर जैसी सुविधाएं करीब 18 हजार आबादी को मिलेंगी। नगर पंचायत के गठन के बाद यहां कुल 14 वार्ड बनाए जाएंगे।
सुविधाएं मिलेंगी, पर देना होगा टैक्स
तीन नई नगर पंचायतों में शामिल 27 ग्राम पंचायतों के 56,583 नागरिकों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी, मगर इसके लिए लोगों को जलकर व गृहकर भी देना होगा। इन नगर पंचायतों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अधिक टैक्स देना होगा। यहां सफाई, प्रकाश व पक्के रास्ते का प्रबंध नगर पंचायत की ओर से कराया जाएगा।
ढाई साल पहले बने शहरी, विकास की देख रहे राह
शासन ने 31 दिसंबर 2019 में नगर पालिका के सीमा विस्तार के साथ ही पृथ्वीगंज, कोहड़ौर और सुवंसा को नई नगर पंचायत बनाया था। गठन के ढाई साल बीतने के बाद भी यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मयस्सर नहीं हो सकीं। अभी भी लोग विकास की राह देख रहे हैं। गांव की गलियां तो दूर मुख्य मार्ग भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। पृथ्वीगंज नगर पंचायत की आधी आबादी को पेयजल व प्रकाश का इंतजार है। रामगंज व ढकवा नगर पंचायत का गठन 20 दिसंबर 2020 में हुआ। यहां भी लोगों को मूलभूत सुविधाओं का इंतजार है।
लालगंज में शामिल हुए चार गांव
लालगंज नगर पंचायत में अभी तक 16 वार्ड थे। जिसकी आबादी 26291 थी। सीमा विस्तार के बाद खेमसरी, सलेमभदारी, सलेमभदारी चंदापुर और खजुरी ग्राम सभा के 10793 नागरिकों को नगर पंचायत में शामिल कर लिया गया है। अब लालगंज नगर पंचायत में 19 वार्ड होंगे। यहां की आबादी 37084 हो गई है।
दो गांव बने कटरामेंदनीगंज नगर पंचायत का हिस्सा
नगर पंचायत कटरामेदनीगंज के सीमा विस्तार में खजोहरी व कमईपुर ग्राम सभा को शामिल किया गया है। यहां की आबादी 3214 है। ये दोनों गांव सदर विकासखंड में शामिल थे। अब यहां प्रधान का पद समाप्त हो जाएगा।

मानिकपुर नगर पंचायत में बढ़ गई 20 हजार आबादी
मानिकपुर नगर पंचायत के सीमा विस्तार में ऐंधा, जगापुर, बहोरिकपुर, बलीपुर, फतूहाबाद, वजीरपुर, टिकरिया बुजुर्ग व गोगहर को शामिल किया गया है। जिसकी आबादी 20,426 है। अब यहां वार्डों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed