फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fully sealed borders with lockdown

लाकडाउन के साथ ही पूरी तरह से सील की गईं सीमाएं

Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fully sealed borders with lockdown
Fully sealed borders with lockdown - फोटो : PRATAPGARH
लॉकडाउन के चलते क्षेत्र के सभी बाजार बंद रहे। चौराहों के साथ ही कस्बों में घुसने के हर रास्ते को बंद कर दिया गया। कस्बों और गांवों के लोग भी घरों से नहीं निकले। जो भी लोग बाहर निकले उनसे पुलिस ने पूछताछ भी की।
विज्ञापन

इस दौरान बाहर से आने वाले लोगों को अस्पताल में भेजने का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। कुंडा कस्बे में सुबह से ही पुलिस की दौड़ भाग शुरू हो गई। कस्बे में लोगों के आने से रोकने के लिए मवई, तिलौरी मोड़, तिरंगा तिराहा व मनगढ़ में भी रोड को बंद कर दिया गया। इसके साथ ही वहां पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस बाहर से आने वाले लोगों को सीएचसी कुंडा में जांच के लिए भेजती रही। 11 बजे के बाद सड़कें भी वीरान हो गईं। लोगों ने खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। सुबह सब्जी मंडी में कुछ लोग सब्जी लेकर आए लेकिन पुलिस को देखते ही सामान लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने दुकान लगाने से नहीं रोका। सब्जी, फल और किराने की दुकानें भी इक्का दुक्का खुली नजर आईं। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों की पूरी जानकारी भी रजिस्टर में दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed