फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   froud in mediclaim

डाकघर में एएसपी ने मेडिकल क्लेम लेने वालों की फाइल रोकी

Tue, 29 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 29 Mar 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में मेडिकल क्लेम लेने वालों का लंबा चौड़ा बिल देखकर अधिकारी दंग रह गए हैं। एएसपी ने इस तरह के बिलों पर शंका जाहिर करते हुए उनके भुगतान पर रोक लगा दी है। फाइलों को वेरीफिकेशन के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी जिला अस्पताल के भेज दिया गया है। कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों की बीमारी पर आने वाले खर्च को डाकविभाग वहन करता है। इसके लिए कर्मचारी को मेडिकल क्लेम करना होता है।
विज्ञापन


उसके बाद ही अधिकारी इसका भुगतान करने का आदेश पारित करते हैं। सूत्रों के अनुसार डाकघर के कुछ कर्मचारियों ने डेढ़ से दो लाख रुपये का मेडिकल क्लेम बनाकर विभाग को पेमेंट के लिए दिया है। जब यह फाइल सहायक प्रवर डाक अधीक्षक के पास  हस्ताक्षर के लिए पहुंची तो उसको देखकर उनका माथा ठनक गया। जिस दवा का मूल्य उसमें लिखा था वो काफी महंगी थी। जो क्लेम कर्मचारियों ने किया है उसमें फोर्टान जैसा महंगा इंजेक्शन भी शामिल है। यह इंजेक्शन ताकत का है। एक की कीमत पांच हजार रुपये के आस-पास है। मजे की बात है कि यह इंजेक्शन सभी को लगाया गया है।
विज्ञापन


ओपीडी में हुआ इलाज
मजे की बात यह है कि मेडिकल क्लेम के लिए जिन लोगों ने दावा किया है उनका इलाज जिला अस्पताल के ओपीडी में हुआ है। यही से शंका शुरू होती है। डाकघर के अधिकारियों का कहना है कि इंडोर का बिल होता तो बात समझ में आती। मगर ओपीडी में डेढ़ से दो लाख रुपये की दवा का बिल बात समझ में नहीं आ रहा। उसमें से फोर्टान का इंजेक्शन लगना बिल को शंका के दायरे में ला देता है। चर्चा है कि जो बिल बनाया गया है उसको अस्पताल के ही किसी डॉक्टर ने पास कर दिया है। अब इस बिल का भुगतान लेने के लिए फाइल एएसपी के पास भेजी गई है। इस बारे में एएसपी पीसी तिवारी का कहना है कि उनको मेडिकल क्लेम वाले कुछ बिलों पर शंका है। ये बिल डेढ़ से दो लाख रुपये के हैं। इनके भुगतान पर आपत्ति लगा दी है। इसका वेरीफिकेशन के लिए सीएमएस जिला अस्पताल के पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed