फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   froud in madarsha

फर्जीवाड़ा: अस्तित्वविहीन मदरसों को बांट दी मान्यता

Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़। Updated Sun, 27 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
froud in madarsha
मदरसा परीक्षा

विज्ञापन
िजले के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने शासन की रोक के बावजूद 29 मदरसों को मान्यता दे दी है। इसमें 19 मदरसे तहतानिया (कक्षा एक से पांच तक) और 10 मदरसे आलिया (हाईस्कूल) स्तर के हैं। शासन की रोक के बावजूद विभाग ने इन मदरसों को मान्यता देकर व्यापक खेल किया है। अधिकांश मदरसे ऐसे हैं, जो टीन और छप्पर में चल रहे हैं, तो कुछ मदरसे ऐसे हैं जो कागज पर चल रहे हैं।

बागपत जिले में फर्जी मदरसों को मान्यता देने में फंसे जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बेल्हा में भी 29 मदरसों को मान्यता बांट दी है। इसमें 19 मदरसे तहतानिया (कक्षा एक से पांच तक) और 10 मदरसे आलिया (हाईस्कूल) स्तर के हैं। कक्षा एक से पांच तक की मान्यता देने का अधिकार अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को प्रदान किया गया था, मगर शासन ने 22 जुलाई 2016 को रोक लगा दी। इसके बावजूद 19 अक्तूबर 2016 को 19 मदरसों को मान्यता दे दी गई। आलिया (हाईस्कूल) स्तर की मान्यता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की संस्तुति पर सब रजिस्ट्रार लखनऊ देते हैं। विभागीय अधिकारी ने सब रजिस्ट्रार को गुमराह करके मान्यता दिलाने की संस्तुति कर दी। जबकि वास्तविकता तो यह है कि जिन मदरसों को मान्यता दी गई है, उनमें से गिने-चुने मदरसे ही मानक पर खरे उतर रहे हैं। मगर अधिकांश मदरसे ऐसे हैं जो अस्तित्व में ही नहीं है। तहतानियां स्तर की मान्यता बांटने में व्यापक लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन


यह वही अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव हैं, जिन्होंने बागपत में तैनाती के दौरान 23 में से 18 फर्जी मदरसों को मान्यता बांट दी थी। डीएम की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिले में भी अगर मान्यता मिलने वाले मदरसों की जांच कराई जाय, तो इनमें से अधिकांश कागज पर चलते हुए मिलेंगे। फिलहाल इसका फैसला जिला प्रशासन को करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed