फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Frost and cold wave brought cold, temperatures plunged to 4.8 degrees

Pratapgarh News: कोहरा और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, 4.8 डिग्री लुढ़का तापमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Frost and cold wave brought cold, temperatures plunged to 4.8 degrees
जिले में ठंड का सितम जारी है। सोमवार को कोहरा और शीतलहर के चलने से ठिठुरन बढ़ गई। अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की कमी दर्ज की गई। रविवार सुबह से ही आसमान में बादलाें ने डेरा जमा लिया है। दूसरे दिन सोमवार को भी सूरज की किरणें धरती तक नहीं पहुंच सकीं।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में लोगों ने ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। जबकि शहरी क्षेत्र में लोग हीटर, ब्लोअर के सामने डटे रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार को दिन व रात का तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। शीतलहर व घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

रविवार के सापेक्ष सोमवार को अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री कम होकर 15.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसमान से बादलों की मौजूदगी के बीच शीतलहर ने जिले में गलन को बढ़ा दिया। सुबह से शाम तक लोग कंपकंपाते रहे। बाहर निकले लोग मुंह व कान को ढकने के साथ ही गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह स्कूली बच्चे ठंडी हवाओं के बीच स्कूल रवाना हुए। वहीं, जगह-जगह चौराहे पर अलाव के सामने लोग डटे रहे। शाम से पहले ही धुंध का असर नजर आया। हालांकि बढ़ी ठंड फसलाें के लिए लाभदायक साबित हो रही है। गेहूं, सरसों, चना, मटर व आलू की फसलें खेतों में लहरा रही हैं।

सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक देशराज मीना ने बताया कि मंगलवार को तापमान में काफी गिरावट आने की संभावना है। दिन के साथ ही रात का तापमान गिरेगा। सर्द हवा चलने से गलन व ठंड बढ़ेगी। घना कोहरा व बादल छाए रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed