{"_id":"64a1c4a26994090a5d05fcb4","slug":"from-today-the-echo-of-children-will-be-heard-again-in-schools-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-1088-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज से स्कूलों में फिर सुनाई देगी बच्चों की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज से स्कूलों में फिर सुनाई देगी बच्चों की गूंज
Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
जिले के कक्षा एक से आठ तक के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में सोमवार से बच्चों की गूंज सुनाई देगी। बीएसए ने पत्र जारी करके सुबह आठ से दो बजे तक प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को खोलने के लिए कहा है। इन स्कूलों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूल सोमवार से खुल जाएंगे। 20 मई से बंद स्कूलों में साफ-सफाई कराने के लिए बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पहले ही पत्र जारी किया था। सुबह आठ बजे खुलने वाले स्कूल दोपहर दो बजे तक बंद होंगे।
एक अक्तूबर से यह स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे और तीन बजे बंद होंगे। विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ होने के पहले प्रार्थना, फिर 15 मिनट का योगाभ्यास कराया जाएगा। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों में साफ-सफाई कराई गई है।
विज्ञापन
बीएसए के पत्र से भ्रमित हैं शिक्षक
बीएसए की ओर से एक जुलाई को जारी पत्र में स्कूलों का समय सुबह आठ से दो बजे निर्धारित किया गया है। मगर प्रार्थना सभा और योगाभ्यास के लिए 8.15 से 8.30 का समय दिया गया है। इससे शिक्षक भ्रमित हैं कि स्कूल जब आठ बजे खुल रहा है, तो सवा आठ बजे प्रार्थना का समय क्यों निर्धारित किया गया है। फिलहाल बीएसए ने इसे लिपिकीय त्रुटि बताया है।