फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   From February 10th, 25 special Holi buses will be in operation.

Pratapgarh News: 10 फरवरी से 25 होली स्पेशल रोडवेज बसों का होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
From February 10th, 25 special Holi buses will be in operation.
होली पर घर आने वालों को केवल ट्रेन पर नहीं निर्भर रहना होगा। प्रतापगढ़ डिपो से 10 फरवरी से 25 होली स्पेशल बसों का संचालन होगा। यह बसें दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर चलाई जाएंगी। आरएम ने सभी चालकों व परिचालकों के अवकाश पर 25 फरवरी से 15 मार्च तक रोक लगा दी है।
विज्ञापन

रोजगार के लिए जिले के लोग दिल्ली, मुंबई, कानपुर एवं लखनऊ महानगरों में परिवार के साथ रहते हैं। होली के पहले ही ट्रेनें में सीटें फुल हो गई हैं। ऐसे में परिवहन निगम ने प्रतापगढ़ और लालगंज डिपो को मिलाकर 25 होली स्पेशल बसों को चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

आरएम रवींद्र सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ डिपो से दिल्ली, लखनऊ और कानपुर के लिए पांच-पांच अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। वाराणसी के लिए तीन एवं प्रयागराज के लिए दो बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज डिपो से दिल्ली के लिए दो, लखनऊ के लिए दो और कानपुर के लिए एक स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी। त्योहार के चलते रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश पर 25 फरवरी से 15 मार्च तक रोक लगा दी गई है। इस दौरान ड्यूटी पर रहने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed