फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   from 6 weeks people not did shaving

छह सप्ताह से लोगों के नहीं बने दाढ़ी-बाल

Sun, 03 May 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
from 6 weeks people not did shaving
शहर और ग्रामीण इलाकों में छह सप्ताह से सैलून की दुकानें बंद हैं। इससे शहर के लोग जहांदाढ़ी, बाल नहीं बनवा पा रहे हैं, वहीं सैलून में काम करने वाले कारीगरों की जीविका पर सकंट गहरा गया है। सैलून कारोबारियों को एक-एक हजार रुपये तो मिले, मगर इन रुपये से उनकी घर की गृहस्थी नहीं चल पा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते शहर और ग्रामीण इलाकों के सैलून की दुकानों में छह सप्ताह से ताला लटक रहा है। शहर के लोग जहां दाढ़ी और बाल नहीं कटवा पा रहे हैं, वहीं सैलून में काम करने वाले लगभग 12,000 कारीगरों के सामने जीविका चलाने का संकट गहरा गया है। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दुकानें खुलने की प्रतीक्षा करने वाले दुकानदारों को भी झटका लगा है। प्रदेश सरकार की ओर से अभी तक सैलून की दुकानें खुलने का कोई आदेश नहीं जारी होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर में किराए का कमरा लेकर रहने वाले कारीगरों के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। शासन की पहल पर एक-एक हजार रुपये खाते में आए, मगर एक हजार रुपये में एक माह बिताना भारी पड़ रहा है। राशन, सब्जी, दूध और गैस खरीदना भारी पड़ रहा है। शहर में लगातार पुलिस की गश्त जारी रहने से चोरी-छिपे भी दुकानें नहीं खुल पा रही हैं। इससे कमाई पर पूरी तरह बट्टा लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर और ग्रामीण इलाकों में जो लोग नाई को घर बुलाते हैं। उन्हें दोगुनी रकम चुकता करनी पड़ रही है। अधिक रुपये के भुगतान से चिंतित लोगों ने नाई को बुलाना भी बंद कर दिया है।

लॉकडाउन के चलते लगभग डेढ़ महीने से शहर के ब्यूटी पार्लर पूरी तरह बंद हैं। ऐसे में महिलाओं को भी अपने बाल सेट कराने के लिए राहत मिलने का इंतजार है। मगर लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ब्यूटी पार्लर बंद होने से महिला कारीगरों का भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed