फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Friend was murdered and his body was stuffed in a sack and buried in the forest, four minor friends arrested

Pratapgarh : दोस्त की हत्या कर शव को बोरी में भरकर जंगल में दफनाया, चार नाबालिग साथी गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 01:22 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

तीन दिन से लापता चल रहे नगर पंचायत के कर्मचारी के नाबालिग बेटे का शव जंगल में मिला। उसके शव को बोरी में भरकर जंगल में दफन किया गया था। पुलिस ने चार नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लिया है। वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। उसके बाद से उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Friend was murdered and his body was stuffed in a sack and buried in the forest, four minor friends arrested
उजेब खां। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

नगर पंचायत मेदनीगंज के नगर पंचायत कर्मचारी के बेटे उजेब की लाश शहर कोतवाली इलाके के पूरेओझा के जंगल में मिली। उसके शव को बोरी में भरकर जंगल में दफन कर दिया गया था। पुलिस ने मृतक के चार नाबालिग दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनकी निशानदेही पर शव बरामद गिया गया। साथ ही गड्ढा खोदने में प्रयुक्त फावड़ा आदि भी कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के मीराभवन के रहने वाले मोहम्मद सैदाब खान नगर पंचायत मेदनीगंज में संविदा कर्मचारी हैं। उनका बेटा उजेब खान (17)  हाईस्कूल का छात्र है। उजेब तीन दिन पहले पांच मार्च को अपने चार दोस्तों के साथ घर से बाहर निकला था। रात 11 बजे उसने फोन करके बताया कि वह कुछ देर में घर पहुंच रहा है। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। इसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान हो गए। थाने में भी उसके लापता होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस भी खोजबीन में जुटी रही। खोजबीन में जुटे परिजनों को उसकी लास्ट लोकेशन बेल्हा देवी के पास मिली। मौके पर परिजन पहुंचे तो वहां पर उसका फोन तो मिल गया लेकिन उजेब का पता नहीं चला। खोजबीन में जुटी पुलिस ने उजेब के चारों नाबालिग दोस्तों को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की तो दोस्तों की बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। साथियों ने बताया कि उन लोगों ने उजेब की हत्या करके शव को बोरी में भरकर जंगल में दफन कर दिया है। दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने पूरेओझा के जंगल में दफन शव को बरामद कर लिया। गड्ढा खोदने के लिए प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed