फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Fraudulent busted gang extorting money from ATM booth

धोखाखड़ी कर एटीएम बूथ से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Tue, 12 Jul 2022 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Fraudulent busted gang extorting money from ATM booth
लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार एटीएम में चोरी का आरोपी। - फोटो : PRATAPGARH
लालगंज पुलिस ने धोखाखड़ी कर एटीएम बूथ से रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार, तीन दर्जन एटीएम कार्ड, 22 हजार नकदी बरामद हुई। उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी पर विभिन्न जिलों में दस से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सोमवारको लालगंज पुलिस को मुखबिर ने कालाकांकर रोड पर स्थित देशी शराब के ठेके के पास कार में बदमाशों के मौजूद होने की सूचना दी। इस पर पुुलिस ने घेराबंदी कर कार सवार एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। कार की तलाशी के दौरान विभिन्न बैंकों के सैंतीस एटीएम कार्ड मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने धोखाधड़ी कर एटीएम से रुपये उड़ाने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

उसके पास से धोखाधड़ी कर निकाले गए 22 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन व कुछ उपकरण बरामद हुए। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी लालगंज कोतवाली के पड़किया गांव का रहने वाला अखिलेश पाल है। यह फरार आरोपी विनय सरोज उर्फ बीनू निवासी परसपुर के साथ मिलकर धोखाधड़ी कर एटीएम बूथे से रुपये उड़ाता था। आरोपी ग्राहकों को धोखा देते हुए एटीएम मशीन में चिमटीनुमा डिवाइस लगाकर रुपये निकाल लेते थे। अखिलेश के ऊपर प्रयागराज व प्रतापगढ़ में दस आपराधिक मामले दर्ज हैं। केेस दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम से रुपये उड़ाने का था अलग तरीका
एटीएम बूथ से ग्राहकों के रुपये उड़ाने के लिए बदमाशों ने अलग तरीका खोज निकाला था। जिस एटीएम बूथ में गार्ड की तैनाती नहीं होती थी वहां पहुंचकर मशीन में चिमटीनुमा उपकरण फिट कर देते थे। जब कोई ग्राहक रुपये निकालने आता था तो कैश चिमटी में फंस जाता था।

चिमटी का बाहरी हिस्सा इस तरह एटीएम मशीन में सेट हो जाता था कि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगती थी। कैश बाहर नहीं आने को तकनीकी खामी समझकर ग्राहक निकल जाते थे। इसके बाद बदमाश चिमटी में फंसे रुपये निकालकर रफूचक्कर हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed