{"_id":"6753396fcb0888cec80a1af1","slug":"fraudster-who-got-posted-as-pmo-officer-arrested-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-129804-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पीएमओ का अफसर बन तैनाती दिलाने वाला जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पीएमओ का अफसर बन तैनाती दिलाने वाला जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। खुद को पीएमओ का अधिकारी बताकर पुलिस अधिकारियों पर ट्रांसफर और पोस्टिंग का दबाव बनाने वाले जालसाज को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वह युवाओं को नौकरी का झांसा देकर मोटी रकम भी वसूलता था।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रघईपुर रेडीगारापुर निवासी जय प्रकाश पाठक (31) पीएमओ ऑफिस का अधिकारी बताकर थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों पर रौब दिखाकर काम कराने का दबाव बनाता था। इस बात की भी चर्चा है जनपद के कई अफसरों के अलावा थानेदार व पुलिसकर्मी उसका फोन पहुंचते ही जी हुजूरी भी करते थे।
हाल ही में उसने देहात कोतवाल को दहेज उत्पीड़न व पट्टी कोतवाल को घर में आयोजित कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की बात की थी।
थानेदारों, निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों को गैलेंट्री पदक, प्रमोशन और थानों का चार्ज दिलाने का झांसा देकर रुपये भी वसूलता था। उसकी तलाश में देहात कोतवाली के थानाध्यक्ष अभिषेक सिरोही और स्वाट टीम लगी थी।
विज्ञापन
शुक्रवार को भोर में पुलिस टीम ने उसे भुपियामऊ पुल के करीब से पकड़ लिया। उसके पास से दो फर्जी आईडी कार्ड, दो फर्जी मोहर, चार मोबाइल फोन, एक बैंक चेक और 5200 रुपये नकद, एक थार गाड़ी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार फर्जी वेबसाइट रिचा ग्लोबल के जरिए युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनका बायोडाटा लेकर मोटी रकम भी वसूलता था। विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेजा।
शौक पूरे करने के लिए करता था जालसाजी : एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बीएसी करने वाले अजय कुमार पाठक अपनी शौक पूरी करने के लिए यह कार्य करता था।
वह अपने को पीएमओ कार्यालय का अधिकारी बताकर अधिकारियों पर काम कराने का दबाव डालकर लोगों से अनुचित लाभ लेता था। अपने घर पर निमंत्रण का प्रोग्राम कर अधिकारियों को बुलाता था। ताकि आम लोगों को इस भ्रम में डाल सके कि जिले के बड़े-बड़े अधिकारियों से उसकी पहचान है।