{"_id":"5ed7e57e8ebc3e903f6c3cf3","slug":"fourth-death-due-to-corona-infection-in-pratapgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ में कोरोना संक्रमण से चौथी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ में कोरोना संक्रमण से चौथी मौत
Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना के संक्रमण से एक और मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। महामारी से जिले में अब तक चार लोग दम तोड़ चुके हैं।
नगर कोतवाली के पल्टन बाजार की रहने वाली 80 साल की महिला को लकवा की शिकायत के बाद परिजन पांच दिन पहले प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के लिए ले गए थे। वहां इलाज के दौरान कोरोना समेत अन्य जांच के लिए सैंपल लिया गया था। सोमवार को डाक्टरों की सलाह पर परिजन वृद्धा को लेकर घर आ गए।
रात में तबीयत खराब होने पर शहर के सदर बाजार स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां भी डाक्टरों ने इलाज के दौरान जवाब दे दिया। फिर परिवार के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
मंगलवार को उपचार के दौरान वृद्धा की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की सहमति के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। रात में ही वृद्धा को पल्टन बाजार स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बुधवार की शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।