{"_id":"6080200d8ebc3e8d177238cf","slug":"four-sides-injured-firing-firing-on-two-sides-in-electoral-rivalry-pratapgarh-news-ald3045286101","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग, चार घायल
विज्ञापन
Four sides injured, firing, firing on two sides in electoral rivalry
रानीगंज। चुुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट व फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान गोली लगने से दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्ला गुहार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बीच- बचाव कर घायलों को उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया। इधर सूचना पर एडिशनल एसपी, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
रानीगंज थाना क्षेत्र के चकसरा गांव निवासी फर्मूद उर्फ गुड्डू प्रधान प्रत्याशी है। गांव के ही सगीर अहमद निवर्तमान प्रधान हैं। दोनों के बीच चुनाव को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को दोपहर में फर्मूद उर्फ गुड्डू बाइक से कहीं जा रहे थे। वह सगीर के घर के पास से गुजर रहे थे। इस दौरान दोनों का आमना- सामना हो गया। दोनों के बीच बातचीत के दौरान विवाद शुरू हो गया। इसकी जानकारी होते ही फर्मूद पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट, वाहनों में तोड़फोड़ व फायिंरग शुरू हो गई। इस दौरान फमूर्द पक्ष से आरिफ (35) जफरूल (40) खालिद (25) गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सगीर के पक्ष से कियाम (37) गोली से घायल हो गया। फायरिंग से गांव में दशहत फैल गई। हल्ला- गुहार सुनकर स्थानीय लोग भी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। किसी तरह बीच- बचाव कर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रानीगंज ले गए।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान चारों की हालत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों ने सभी को प्रयागराज रेफर कर दिया। इधर घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार, सीओ अतुल अंजान भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर दोनों पक्षों से पूछताछ की गई। घटना को लेकर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि घटना को लेकर दोनों पक्षों से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
छावनी में तब्दील हुआ चकसारा
चकसारा गांव में दोनों पक्षों के बीच मारपीट व फायरिंग की घटना के बाद गांव में तनाव बरकरार है। तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सीओ अतुल अंजान के नेतृत्व में पुलिस की टीमें तैनात हैं।
एएसपी ने मीडिया कर्मी के कैमरे से उड़वा दीं तस्वीरें
घटना की जानकारी होने के बाद एक मीडिया कर्मी घटना की कवरेज करने गांव पहुंचा। वहां एडिशनल एसपी के साथ भारी पुलिस बल की मौजूदगी थी। फोटो ग्राफ्स ले रहे मीडिया कर्मी को एएसपी पूर्वी सुरेंद्र कुमार ने पूछताछ के बाद नाराजगी जताई। उसके कैमरे की सभी तस्वीरों को डिलीट करा दिया। इसे लेकर मीडियाकर्मियों में नाराजगी है।