फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four roads will be built in Chhatarpur village with Rs 1.62 crores

Pratapgarh News: छतरपुर गांव में 1.62 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें

Sun, 03 Dec 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Four roads will be built in Chhatarpur village with Rs 1.62 crores
छतरपुर गांव में 1.62 करोड़ से बनेंगी चार सड़कें
विज्ञापन

- गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए नहीं बनी थी सड़क, मंडी परिषद को मिली जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। छतरपुर गांव की चार सड़कें 1.62 करोड़ से लकदक होंगी। चार पुरवों को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए निर्माण कार्य के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। मंडी परिषद को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है।


विश्वनाथगंज विधानसभा के छतरपुर ग्राम पंचायत में बारह पुरवा हैं। इस गांव को मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए अभी तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया था। विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल को जानकारी होने पर चार सड़कों के निर्माण के लिए शासन से 1.62 करोड़ रुपये का बजट पास कराया। शासन ने कार्यदायी संस्था राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को धनराशि जारी करके अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ करने को कहा है। अपना दल नेता प्रशांत सिंह ने बताया कि अंतू-सांगीपुर मार्ग पर रायतारा से कोटवा रमजानगंज के लिए 47.49 लाख, आयुष गैस एजेंसी से पसियन टोला तक 54.71 लाख, छतरपुर से खांडेराय धोबियन टोला 13.65 लाख, गौराडांड -काशीपुर मार्ग से पूरे नेवल 46.23 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इन सड़कों के बनने से आसपास के लगभग एक दर्जन गांव के लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed