फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four people sent to jail, liquor worth 18 lakhs recovered

चार लोगों को भेजा जेल, 18 लाख की शराब बरामद

Tue, 22 Feb 2022 11:57 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four people sent to jail, liquor worth 18 lakhs recovered
नबाबगंज थाने के वाजिदपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गये शराब लदे ट्रक के साथ आरोपी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
आबकारी विभाग और नवाबगंज पुलिस ने सोमवार की रात 18 लाख रुपये की शराब बरामद की थी। अवैध शराब हरियाणा से चंडीगढ़ ले जाई जा रही थी। रातभर आबकारी विभाग के लोग शराब की पेटियां गिनते रहे। कुल 375 पेटी शराब बरामद की गई।
विज्ञापन

जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की रात नवाबगंज थाना क्षेत्र के महाराजा ढाबा बाजिदपुर में खड़े ट्रक की आबकारी निरीक्षक कुंडा और सदर ने नवाबगंज पुलिस के साथ तलाशी ली। इस दौरान उसमें सामानों के बीच अवैध शराब मिली। ट्रक से शराब उतरवाने के बाद गिनती कराई गई।
विज्ञापन

ट्रक में कुल 375 पेटी शराब लदी थी। ट्रक चड़ीगढ़ हरियाणा से बिहार जा रहा था। ट्रक ड्राइवर सहित चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया गया। आरोपी नरेश कुमार निवासी आलम सरिया धोरीमना बाड़मेर राजस्थान, नरेंद्र कुमार निवासी सन्नोड सदर बाड़मेर राजस्थान, बहादुर सिंह निवासी देवनारायन कालोनी जयपुर राजस्थान, राजवीर जाट निवासी जयपुर सिटी राजस्थान हैं।

नबाबगंज थाने के वाजिदपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गये ट्रक से बरामद शराब। संवाद

नबाबगंज थाने के वाजिदपुर में पुलिस द्वारा पकड़े गये ट्रक से बरामद शराब। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed