फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four people including an innocent child who came to maternal grandparents' house fell ill after eating poisonous food

Pratapgarh News: विषाक्त खाद्य पदार्थ खाने से ननिहाल आए मासूम समेत चार बीमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Four people including an innocent child who came to maternal grandparents' house fell ill after eating poisonous food
ननिहाल में शनिवार की रात विषाक्त खाना खाने से मासूम बच्चों समेत चार लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गड़वारा निवासी उमेश कुमार जायसवाल की पत्नी शनिवार को बच्चों को लेकर बाबूगंज स्थित अपने मायके गई थीं, जहां शनिवार शाम पूरे परिवार ने एक साथ भोजन किया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर जैसी समस्याएं होने लगीं। परिजनों को शक हुआ कि परवल की सब्जी में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, क्योंकि सभी ने वही सब्जी खाई थी।
विज्ञापन

आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सीएचसी संडवाचंद्रिका ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद फूड प्वॉइजनिंग के शिकार पीहूल, आस्था, राहुल जायसवाल और कमलेश कुमारी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर होने के कारण छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed