फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four lane will be built from Kunda to Kripalu Dham Mangarh

Pratapgarh News: कुंडा से कृपालु धाम मनगढ़ तक बनेगा फोरलेन

Sun, 03 Dec 2023 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Sun, 03 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four lane will be built from Kunda to Kripalu Dham Mangarh
कुंडा से कृपालु धाम मनगढ़ तक बनेगा फोरलेन
विज्ञापन

- कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की दी जानकारी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
कुंडा। कुंडा से जगद्गुरु कृपालु महराज की जन्मभूमि कृपालु धाम मनगढ़ जाने वाली सड़क जल्द ही फोरलेन में तब्दील होगी। इससे कुंडा से मानगढ़ धाम आने वाले लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना होगा।

कौशांबी सांसद विनोद सोनकर रविवार को जगतगुरु कृपालु धाम मानगढ़ दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। जहां लोगों ने कुंडा से धाम तक जाम की समस्या से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने बताया कि सड़क को फोरलेन बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके बाद सांसद ने बाबागंज विधानसभा के प्राथमिक विद्यालय ब्रमहौली एवं मुरस्सापुर में वोटर चेतना महाअभियान के तहत बूथ पर पहुंच कर जानकारी ली। भाजपा नेता ठाकुर प्रकाश सिंह के आवास पर पहुंच कर क्षेत्र के लोगों के साथी विकास योजनाओं की जानकारी ली। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राजन मिश्र, कमलेश सोनकर, मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र पांडेय,भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी, मानिकपुर चेयरमैन प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल डिंपू, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्र,संतोष तिवारी, आनंद तिवारी, धर्मेंद्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed