{"_id":"630276741f1baa172d37ff45","slug":"four-lakh-battery-damaged-in-guarantee-suit-filed-pratapgarh-news-ald3397736122","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh : गारंटी के समय में खराब हुई चार लाख की बैटरी की क्षमता कम होने पर दायर किया वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh : गारंटी के समय में खराब हुई चार लाख की बैटरी की क्षमता कम होने पर दायर किया वाद
Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:46 PM IST
सार
पट्टी के सैफाबाद बाजार स्थित पेट्रोलपंप के संचालक राकेश कुमार सिंह ने मई 2016 में दिल्ली एक कंपनी के फर्म का सोलर पैनल व चार किलोवाट क्षमता की कुल आठ बैटरी व 16 पैनल सोलर के प्रयागराज के जार्जटाऊन स्थित एक एजेंसी से करीब चार लाख रुपये की लागत से लगवाया था।
विज्ञापन
कंज्यूमर फोरम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करीब चार लाख रुपये की लागत से पेट्रोलपंप पर लगे सोलर पैनल की बैटरी गारंटी अवधि में ही खराब हो गई। मामले की शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई तो पेट्रोल पंप संचालक की ओर से दिल्ली व प्रयागराज की सोलर पैनल एजेंसी से खिलाफ जिला उपभोक्ता न्यायालय में वाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
पट्टी के सैफाबाद बाजार स्थित पेट्रोलपंप के संचालक राकेश कुमार सिंह ने मई 2016 में दिल्ली एक कंपनी के फर्म का सोलर पैनल व चार किलोवाट क्षमता की कुल आठ बैटरी व 16 पैनल सोलर के प्रयागराज के जार्जटाऊन स्थित एक एजेंसी से करीब चार लाख रुपये की लागत से लगवाया था। सोलर पैनल व बैटरी की गारंटी अवधि कंपनी व एजेंसी की ओर से पार्च वर्ष तक बताई गई थी। चार वर्ष के बाद सोलर पैनल की बैटरी में दिक्कत आई तो इसकी शिकायत एजेंसी के कर्मचारियों से की गई।
विज्ञापन
जून 2022 में सोलर पैनल की मरम्मत करने आए कंपनी के कर्मचारी ने तीन बैटरी बदले जाने की बात कही। जुलाई माह में एजेंसी के कर्मचारियों ने कम वोल्ट क्षमता की तीन नई बैटरी लगा दी । पर्याप्त करंट नहीं मिलने से पेट्रोल पंप की मशीनें नहीं चल रही हैं।
विज्ञापन
मामले में पेट्रोलपंप संचालक की ओर से एजेंसी के कर्मचारियों से कम वोल्ट क्षमता की बैटरी देने पर जानकारी ली गई तो बताया गया कि बैटरी निर्माता कंपनी ने काम बंद कर दिया है। इस पर राकेश कुमार सिंह ने प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया है।