फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four electric poles collapsed on the highway in Pratapgarh, four people injured

लापरवाही: प्रतापगढ़ में हाईवे पर टूटकर गिरे बिजली के चार खंभे, चार लोग घायल

Thu, 03 Nov 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 11:44 PM IST
सार

लालगंज नगर के बीच से निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे अचानक एचटी लाइन के चार जर्जर बिजली खंभे आफत बन गए। पोल गिरने से हुए हादसे में बस पर चढ़कर सामान उतार रहा कंडक्टर व तीन बाइक सवार घायल हो गए।

विज्ञापन
Four electric poles collapsed on the highway in Pratapgarh, four people injured
Prtatapgarh : बिजली के पोल के नीचे दबी बाइक को निकालते स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बीच शहर बृहस्पतिवार को बिजली के चार जर्जर खंभे टूटकर गिर पड़े। हादसे में एक बस कंडक्टर समेत चार राहगीर घायल हो गए। जिनमें एक की हालत गंभीर है। पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। अफरातफरी में जुटी भीड़ परेशानी का कारण बनी। बेतरतीब खड़े वाहनों से लोग परेशान हुए। दो बजे के बाद किसी तरह यातायात बहाल कराया गया। 

विज्ञापन



लालगंज नगर के बीच से निकलने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे स्थित हनुमान मंदिर के समीप बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे अचानक एचटी लाइन के चार जर्जर बिजली खंभे आफत बन गए। पोल गिरने से हुए हादसे में बस पर चढ़कर सामान उतार रहा कंडक्टर व तीन बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 

विज्ञापन

Four electric poles collapsed on the highway in Pratapgarh, four people injured
Pratapgarh News : पोल गिरने के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंचीं तहसीलदार सुप्रिया। - फोटो : अमर उजाला।

सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने घायल मोहनगंज विक्रमपुर निवासी सुरेश कुमार (42), लालगंज के संगियापुर निवासी रविशंकर(35), मनीपुर के शिव प्रसाद यादव(40) व उनके पुत्र भोला यादव(16) को लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां सुरेश कुमार की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खंभे टूटकर गिरने से एक निजी बस, एक पिकअप व तीन मोटर साइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में तीन लोगों की मौत की अफवाह से लोग परेशान रहे। सच्चाई सामने आई तो लोगों के साथ पुलिस व प्रशासन ने राहत की सांस ली। 


शहर के बीच हाईवे पर खंभे, तार और केबल गिरने से यातायात ठप हो गया। जाम लगा तो पुलिस ने डायवर्जन के जरिये किसी तरह वाहनों को पास कराया। विद्युत कंर्मियों ने मशक्कत करते हुए सड़क पर गिरे खंभे व केबल हटाए। चार घंटे बाद लगभग दो बजे हाईवे पर यातायात बहाल हो सका। एसडीएम सौम्य मिश्र ने बताया कि विद्युत विभाग के अफसरों से शहर के बीच बाजार में लगे जर्जर पोल बदलने के बजाय वेल्डिंग कराकर विद्युत आपूर्ति जारी रखने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन

प्रमोद व मोना ने जताई नाराजगी, ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र
सांसद प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने लालगंज में जर्जर पोल गिरने की घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होने घटना के लिए विभागीय अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। नेताओं ने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर नगर में जर्जर खंभे व तार बदलवाने के साथ घायलों के उपचार और एक-एक लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी विज्ञप्ति में सांसद व विधायक ने कहा कि लापरवाही मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। 


आठ घंटे बत्ती रही गुल, नहीं मिले अफसर 
खंभे गिरने की घटना के बाद नगर में आठ घंटे यानी शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। हादसे के बाद नगरवासियों का आक्रोश देख विभागीय अफसर मोबाइल बंद कर कार्यालय से निकल गए। शाम छह बजे तक कोई भी यह बताने वाला नहीं था कि नगर की आपूर्ति कब बहाल हो सकेगी। अवर अभियंता का मोबाइल लगातार बंद रहा। काफी प्रयास के बाद एसडीओ आशुतोष कुमार से बात हुई तो उन्होंने बताया कि देर शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।  

विज्ञापन

एमडी ने जांच कमेटी गठित कर 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
लालगंज के लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर बिजली के पोल गिरने के हादसे को गंभीर मानते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (तकनीकी) पीपी सिंह ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। जांच कमेटी में प्रयागराज विद्युत कार्य मंडल के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र कटेरिया को अध्यक्ष और विद्युत माध्यमिक कार्य खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।


एमडी ने चार बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट तलब की है। कमेटी की ओर से जांच में परखा जाएगा कि सभी पोल जर्जर हालत में थे कि नहीं, ये पोल खुद बखुद गिरे या फिर किसी वाहन के टक्कर से गिरे। यदि पोल जर्जर हालत में थे तो संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में था या नहीं, उन्होंने इसपर क्या कार्रवाई की। मौके पर मौजूद लोगों के बयान को दर्ज किया जाए, और मौके की वीडियो बनाकर विभाग को भेजा जाए। जांच कमेटियों को 24 घंटे में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एमडी को भेजनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed