फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four dead, including two traders from Corona, 36 new infected found

कोरोना से दो व्यापारियों समेत चार की मौत, 36 नए संक्रमित मिले

Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Four dead, including two traders from Corona, 36 new infected found
हाटस्पाट क्षेत्र बाबागंज हनुमान मंदिर के सामने विधायक आवास पर दवा का छिड़काव करते दमकलकर्मी। - फोटो : PRATAPGARH
कोरोना अब कोहराम मचाने लगा है। जिले में 24 घंटे के भीतर कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। जिले में वायरस के संक्रमण सेे अब तक 21 लोग जान गवां चुके हैं। डाक्टर दंपति समेत 36 नए केस सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 1000 पहुंच गई है।
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर दो व्यापारी, रेलकर्मी व एक किसान की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कुंडा कोतवाली के खैराती रोड निवासी आभूषण कारोबारी की तबियत खराब होने पर मंगलवार को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। देर शाम तक शव को प्रतापगढ़ अंतिम संस्कार के लिए नहीं लाया जा सका था। वहीं दूसरी ओर नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर निवासी युवक रेल विभाग में लिपिक थे। वह कुछ दिनों पहले कोरोना से संक्रमित हो गया। उसका उपचार लखनऊ में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उसकी मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते-बिलखते लखनऊ रवाना हो गए। वहीं उसका शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत से इलाके के लोग खौफजदा हैं। दूसरी ओर नगर कोतवाली के चिलबिला के युवा व्यापारी भी कोरोना वायरस के संक्रमण की गिरफ्त में आ गए थे। उपचार के दौरान मंगलवार की देर शाम उनकी भी मौत हो गई। बुधवार को शव का प्रयागराज में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मानधाता इलाके के रहने वाले एक किसान की तबियत कुछ दिनों से खराब चल रही थी। परिजन आसपास के झोलाछाप डाक्टरों से उपचार करा रहे थे। मंगलवार को उसकी भी कोरोना से मौत हो गई। 24 घंटे के भीतर चार लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है।
डाक्टर दंपती भी आए चपेट में, जिले में 1000 हुई संक्रमितों की संख्या, मृतकों की संख्या पहुंची 21
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से पांव पसार रहा है। 24 घंटे के भीतर 36 नए केस सामने आए हैं। जिसके चलते अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 पहुंच गई है। शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक दंपति भी कोरोना की गिरफ्त में आ गए हैं।
जिसके बाद उनके अस्पताल को बंद कर दिया गया है। इसके अलावा लालगंज व लक्ष्मणपुर में एक-एक कोरोना के मरीज मिले हैं। कालाकांकर विकासखंड के वाजिदपुर आलापुर भैरोबाबा के करीब युवक कोरोना संक्रमित मिला। मानधाता बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 लोगों का सैंपल लिया। इसमें दंपति की रिपोर्ट पाजिटिव आई। महिला ब्यूटी पार्लर चलाती है। इससे बाजार में हड़कंप मचा है। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ लोगों की मौत की जानकारी मिली है, लेकिन अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है।

लखनऊ से भाग आया था कोरोना संक्रमित रेलकर्मी
रेल विभाग में कार्यरत पूर्वी सहोदरपुर के रहने वाले लिपिक का लखनऊ में उपचार चल रहा था। जांच में उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। जिसके बाद उसे भर्ती करा दिया गया। सोमवार को वह घर भाग आया। जानकारी के बाद स्वास्थ्य व रेल महकमे में हड़कंप मच गया। उसके घर एंबुलेंस भेजी गई, लेकिन वह जाने को तैयार नहीं था। बाद में रेल विभाग के अफसरों के हस्तक्षेप पर वह उपचार कराने लखनऊ गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि संक्रमित रेलकर्मी के संपर्क में आए परिवार व दूसरे लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed