{"_id":"66c266cd7fdf29846c02d30d","slug":"four-cowsheds-will-be-built-with-rs-160-crore-cattle-will-be-protected-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-122839-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 1.60 करोड़ से बनेगी चार गोशालाएं, संरक्षित होंगे मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 1.60 करोड़ से बनेगी चार गोशालाएं, संरक्षित होंगे मवेशी
विज्ञापन
जनपद में 1.60 करोड़ की लागत से चार गोशालाओं के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। चार ब्लॉकों में बनने वाले गोशालाओं में करीब तीन हजार गोवंश संरक्षित किए जाएंगे। इससे जहां किसानों को अन्ना गोवंश से निजात मिलेगी, वहीं गायों का संरक्षण भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। शासन व प्रशासन की सक्रियता के बावजूद अन्ना गोवंश से किसान परेशान है। जनपद में 77 गोशाला संचालित है। इनमे करीब 28 हजार से अधिक गोवंश रखे जा रहे हैं। इसके अलावा चार अतिरिक्त गोशालाओं के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई। 1.60 करोड़ की लागत से चार ब्लॉकों में गोशाला का निर्माण किया जाएगा। बिहार ब्लॉक के नारायणपुर, सांगीपुर के अमावा, लालगंज के पहाड़पुर व कालाकांकर ब्लॉक के दौसी में गोशालाओं का निर्माण होना है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दी गई है। एक सप्ताह के अंदर गोशालाओं के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। नवंबर माह के अंत तक गोशालाओं के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। गोशालाओं में शेड, विद्युतीकरण, भूसा भंडार गृह, बोरिंग और सौर ऊर्जा स्थापित करने का भी कार्य किया जाएगा। जिससे गोशाला निर्माण होने के बाद गोवंशों को संरक्षित करने का काम जल्द से जल्द शुरू किया जा सकेगा। एक गोशाला में 500 से अधिक गोवंश संरक्षित करने की क्षमता होगी। इससे अन्ना गोवंशों को आसानी से गोशालाओं में रखा जा सकेगा।
शासन से जनपद में चार गोशालाओं के निर्माण की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था नवंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करके खंड विकास अधिकारी को हैंडओवर कर देंगे। उसके बाद गोवंशों को संरक्षित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
शासन से जनपद में चार गोशालाओं के निर्माण की स्वीकृति मिली है। निर्माण कार्य के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था नवंबर माह के अंत तक निर्माण कार्य पूरा करके खंड विकास अधिकारी को हैंडओवर कर देंगे। उसके बाद गोवंशों को संरक्षित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।