{"_id":"6af4c522159ba3640f00e31d","slug":"four-clinics-and-one-pathology-lab-operating-without-registration-sealed-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-182065-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: बिना पंजीकरण के चल रहे चार क्लीनिक और एक पैथोलॉजी सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: बिना पंजीकरण के चल रहे चार क्लीनिक और एक पैथोलॉजी सील
Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
गौरा इलाके में बिना पंजीकरण संचालित एक पैथोलॉजी और चार पॉलीक्लीनिक को डिप्टी सीएमओ ने सील कर दिया। संचालकों को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार, एआरओ उग्रसेन और शिवम अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी और पॉलीक्लीनिक की जांच करने बुधवार को रानीगंज तहसील क्षेत्र में पहुंचे। गौरा सीएचसी के समीप आदर्श पैथोलॉजी, सुंवसा रेलवे क्रॉसिंग के समीप न्यू लाइफ क्लीनिक, कैलीडीह में किरण पॉलीक्लीनिक, गीतानगर में यथार्थ पॉलीक्लीनिक, सुरूआ मिश्रपुर में चक्रधारी पटेल क्लीनिक बिना पंजीकरण के संचालित मिले।
डिप्टी सीएमओ ने कार्रवाई कर संचालकों को नोटिस जारी किया। उन्होंने सात दिन में स्पष्टीकरण न देने पर प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अभियान चलाकर बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक और पैथोलॉजी की जांच की जा रही है। ऐसे क्लीनिक और पैथोलॉजी के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है।