फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Four arrested for robbery from agent of Bandhan bank, sent to jail

81000 नगदी, चार तमंचा और कारतूस के साथ दो बाइक बरामद

Thu, 17 Dec 2020 11:15 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for robbery from agent of Bandhan bank, sent to jail
पट्टी पुलिस द्वारा गिरफ्तार बंधन बैंक कर्मी से लूट के आरोपी बदमाश। - फोटो : PRATAPGARH
बंधन बैंक के एजेंट से हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में शामिल आरोपियों के पास से पुलिस ने 81 हजार नकदी ,चार तमंचा, कारतूस और दो बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पट्टी कोतवाली में बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सदहा बाजार में बीते 27 नवंबर को समूहों का पैसा एकत्र कर लौट रहे बंधन बैंक के एजेंट दुर्गेंद्र प्रताप सिंह पुत्र बृजेंद्र प्रताप सिंह निवासी बलीपुर कुंडा से बदमाशों ने तमंचा सटाकर 87700 नकदी के साथ मोबाइल और लैपटॉप लूट लिया था।
विज्ञापन

शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने सदहा स्थित काशी प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज के पीछे जंगल में शराब व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे चार युवकों को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह गिरोह बनाकर चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। गैंग लीडर सत्यम उपाध्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग असलहा किराए पर लेकर राहगीरों, बैंककर्मी, टाइनी शाखा के कर्मचारियों की रेकी करके मारपीट व डरा धमकाकर उनके साथ लूट करते हैं। एक आरोपी ने बताया कि मां के गिरवी रखे गए जेवर छुड़ाने के लिए वह बैंक एजेंट के साथ हुई लूट में शामिल हुआ था। लूट के 67 सौ रुपये इन लोगों ने खर्च कर दिए थे।
बुधवार को चारों आरोपी पट्टी से ढकवा की तरफ जाने वाले शराब व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। पकड़े गए आरोपी सत्यम उपाध्याय पुत्र संतोष उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय उर्फ सैंपल पुत्र रामानुज उपाध्याय निवासी करौंदहा थाना आसपुर देवसरा, सुशील गुप्ता पुत्र सभाजीत गुप्ता, सौरभ गुप्ता पुत्र अमृतलाल गुप्ता निवासी अमरगढ़ थाना आसपुर देवसरा को पुलिस ने जेल भेज दिया।

लुटेरों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल कोतवाल नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह तथा तीन आरक्षियों को एसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed