फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Former headman injured in knife attack dies during treatment

Pratapgarh News: चाकू के हमले से घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Former headman injured in knife attack dies during treatment
चाकू के हमले से घायल बलभद्र का पुरवा वीरसिंहपुर के पूर्व प्रधान रामजस सरोज की शनिवार रात उपचार के दौरान एसआरएन में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। जानकारी होने पर सांसद प्रमोद तिवारी व विधायक आराधना मिश्रा ने दुख जताया है।
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के बलभद्र का पुरवा वीरसिंहपुर निवासी 60 वर्षीय पूर्व प्रधान रामजश सरोज के ऊपर घर में सोते समय नौ सितंबर की रात गांव के युवक ने चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया था। इस मामले में पूर्व प्रधान की बहू बबिता सरोज ने गांव के ही राजेंद्र कुमार व एक अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। घटना में गंभीर रूप से घायल पूर्व प्रधान का स्वरूपरानी प्रयागराज में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

शनिवार की रात घायल पूर्व प्रधान की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। लालगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पहले से दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई गई है। नामजद आरोपी राजेंद्र कुमार को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed