फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   forgery in latrine room construction

442 शौचालयों का पैसा खर्च, 200 भी कंपलीट नहीं

Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
forgery in latrine room construction
442 शौचालयों का पैसा खर्च, 200 भी पूरे नहीं बने
विज्ञापन

ऐसे लोगों का भी सूची में नाम जिन्हें जानकारी ही नहीं, धनगढ़ गांव का मामला
कुंडा। शौचालय निर्माण में लाखों रुपये का घोटाला किया गया है। गांव में 442 शौचालय बनवाए जाने के लिए जियो टैग कराया गया है। इसमें ऐसे भी लोग शामिल हैं जिन्हें जानकारी ही नहीं है कि उनके शौचालय के लिए सरकारी पैसा निकाला गया है। इसके बाद भी 442 में से 200 शौचालय कंपलीट नहीं हैं।

बाबागंज विकास खंड के धनगढ़ गांव में 442 शौचालयों का पैसा निकाला गया है। इसके बाद भी गांव में 200 शौचालय भी कंपलीट नहीं है। ब्लाक कर्मियों ने 442 शौचालयों को जियो टैग किया है। जियो टैग के स्थान पर पहुंचने पर पता चलता है कि वहां शौचालय है ही नहीं। यहां तक कि आम लोगों के शौचालयों को भी जियो टैग करवा दिया गया है। ऐसे लोगों को पता ही नहीं है कि उनके शौचालय पर सरकारी पैसा आहरित हो चुका है। गांव में शौचालय के पहली ही किश्त 35 लाख रुपये की निकाली गई थी। इसके बाद फिर से 10 लाख रुपये के आसपास शौचालय बनवाने के नाम पर निकाले गए। बावजूद इसके लोगों तक उसका पैसा नहीं पहुंचा। इस मामले में ग्रामीणों ने शिकायत अधिकारियों से की लेकिन तत्कालीन बीडीओ ने जांच करने में ही असमर्थता जता दी थी। एक बार फिर से ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों से करते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मंाग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed