फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Forest wealth worth lakhs burnt to ashes

Pratapgarh News: लाखों की वन संपदा जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth worth lakhs burnt to ashes
दिलीपपुर के चौखड़ा गांगपाटी में रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई। फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांगपाटी व चौखड़ा जाने वाले मुख्य मार्ग के किनारे स्थित जंगल में रविवार की सुबह अचानक आग लग गई। हवा चलने के कारण आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों की सूचना पर मुख्यालय से पहुंची फायरब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुट गई। गांव के लोग भी उनकी मदद करते हुए आग बुझाते रहे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से आम, महुआ, नीम, बबूल समेत सैकड़ों जंगली पेड़ जलकर राख हो गए। गनीमत की बात यह रही कि आग बस्ती की ओर जाने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed