फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Foreign students will also be able to give UP board exam, verification will be done from forwarding center

Pratapgarh News: विदेशी छात्र भी दे सकेंगे यूपी बोर्ड परीक्षा, अग्रसारण केंद्र से होगा सत्यापन

Mon, 22 Jul 2024 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 Jul 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Foreign students will also be able to give UP board exam, verification will be done from forwarding center
विदेशी छात्र भी यूपी बोर्ड से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई कर सकेंगे। हालांकि ऐसे विद्यार्थियों का दाखिला व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में होगा। दाखिला लेने के बाद छात्र को अग्रसारण केंद्र से सत्यापन कराना होगा। परीक्षा केंद्र की जानकारी बाद में दी जाएगी। जनपद में व्यक्तिगत परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए कुल 30 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षाओं के फाॅर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। व्यक्तिगत फाॅर्म भरने के लिए कुल 30 केंद्र बनाए गए है। 20 केंद्रों पर हाईस्कूल और 10 केंद्रों पर इंटर के लिए आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा विद्यालय में रेगुलर विद्यार्थी के फाॅर्म भरे जा रहे हैं। इस बार विदेशी छात्र भी यूपी बोर्ड में दाखिला लेकर परीक्षा दे सकेंगेेे। हालांकि अभी तक ऐसे एक भी विद्यार्थी ने दाखिला नहीं लिया है। इसके अलावा जेल में निरुद्ध बंदी भी हाईस्कूल और इंटर की व्यक्तिगत परीक्षा देना चाहते हैं तो वह भी फाॅर्म भर सकते हैं। साथ ही किसी अन्य प्रदेश के व्यक्ति जिले से हाईस्कूल और इंटर के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि व्यक्तिगत हाईस्कूल और इंटर के परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए 30 केंद्र बनाए गए हैं। अगर कोई विदेशी, अन्य प्रदेश, अन्य बोर्ड से आए अभ्यर्थी भी आवेदन करना चाहते तो वह कर सकते हैं। जेल में निरुद्ध बंदी भी व्यक्तिगत परीक्षा के आवेदन कर सकते हैं। अग्रसारण केंद्रों पर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed