फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   on not paying fee, ill student punished in school

फीस के लिए बीमार छात्रा को धूप में खड़ा किया

Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Tue, 26 Sep 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
इस पर छात्रा के पिता ने जिलाधिकारी से शिकायत की। वहीं आरोप को प्रबंधक ने नकारते हुए बताया कि फीस जमा न करनी पड़े, इसलिए छात्रा के पिता आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन


फतनपुर थाना क्षेत्र के गारापुर निवासी अमित कुमार पांडेय ने मंगलवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कूराडीह स्थित बीआरटी एकेडमी के प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि स्कूल में उनके तीन बच्चे पढ़ रहे हैं। इस सत्र में तीनों बच्चों की फीस 20 हजार रुपये जमा किया। जिसमें पुन: नामांकन व कापी किताब समेत ड्रेस व फीस शामिल थी। उसकी बेटी श्रेयसी पांडेय जो एक बीमारी से पीड़ित है। उसका उपचार चल रहा है। सितंबर की फीस वह जमा नहीं कर सका। इस वजह से प्रबंधक ने सोमवार को उसकी बेटी समेत अन्य बच्चों को क्लास से निकालकर धूप में खड़ा कर दिया। तीनों बच्चे धूप में रोते रहे। जानकारी के बाद वह घर पहुंचा तो बच्चों ने आपबीती सुनाई। वह शिकायत लेकर स्कूल पहुंचा तो उसे भी प्रबंधक ने धमकाया। डीएम ने एसओ रानीगंज को आरोप की जांच कर कार्रवाई करने को कहा है। इस संदर्भ में प्रबंधक रमाकांत तिवारी का कहना है कि पिछले साल की फीस बकाया है। किसी बच्चे को कक्षा से बाहर नहीं निकाला गया था। आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed